कालसी कोतवाली में बीते 36 घंटे से न्याय की गुहार को लेकर धरने पर बैठी महिला की तहरीर पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है...
यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोपी से भरी महिला की तहरीर बीते दो हफ्ते से कोतवाली में धूल फाँक रही है... महिला ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि बीते 6 साल से शादी का झांसा देकर आरोपी पांटा गाँव निवासी युवक आनंद चौहान ने उसका यौन शोषण किया...
धरने पर बैठी युवती ने अपनी तहरीर में आरोपी को प्रभावशाली बताते हुए तीन पुलिस कर्मियों पर भी जान से मारने का आरोप लगाया है... कोतवाली परिसर में दिनभर चले इस हाई प्रोफाइल हंगामे के बीच पीड़ित महिला ने पहले कोतवाली परिसर मे अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की...
बात यहीं खत्म नहीं हुई पुलिस ने बा- मुश्किल महिला से पेट्रोल छीनकर उसकी जान बचाई तो महिला कोतवाली के भीतर आत्महत्या करने के लिए मेज पर चढ़ गई और पंखे पर फंदा लगाने की कोशिश कर डाली... पुलिस यहां भी महिला को बचाने में कामयाब हुई, लेकिन कोतवाली परिसर मे बीते दो दिनों से पीड़ित का धरना पुलिस की कार्यशैली और महिला सुरक्षा के दावों पर बड़े सवाल खड़ा कर रहा है...
उच्च अधिकारियों तक अपनी फरियाद पहुँचा चुकी पीड़ित महिला फिलहाल कोतवाली परिसर में धरने पर बैठी है और मुकदमा दर्ज होने से पहले धरने से उठने को तैयार नहीं... अपने आत्महत्या के खौफनाक कदम पर पीड़ित महिला का कहना है कि शायद उसकी आत्महत्या करने के बाद भी उसे न्याय मिला पाएगा...
#KalsiKotwali #UttarakhandNews #DehradunNews #JusticeForWomen #WomenSafety #SexualHarassmentCase #UttarakhandPolice #PoliceNegligence #JusticeForManju #KalsiNews #BreakingNews #CrimeNews #WomenJustice #ViralNews #CitySpecialNews