सुनेल: राजस्थान महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक सुनेल कस्बे के त्रयम्बकेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में हुई आयोजित
Sunel, Jhalawar | Jan 20, 2024 राजस्थान महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को सुनेल के त्रयम्बकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक में मानदेय बढ़ाए जाने, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 13000 रुपए दिलाने, वर्ष 2019-20 की बकाया राशि का भुगतान कराने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रोत्साहन राशि दिलाने, मानदेय जमा कराने व कटौती आदि समस्याओं पर चर्चा की गयी।