ग्राम रथ अभियान के तहत सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने ग्राम एराल में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। कार्यक्रम में सरकार की कृषि, पशुपालन, सिंचाई, ऊर्जा व ग्रामीण विकास योजनाओ की जानकारी दी।