गावां: वट सावित्री पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Gawan, Giridih | May 16, 2026 गावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में वट सावित्री पूजा को लेकर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। गावां में सुबह से ही बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं सज-धजकर गावां हाट बाजार, गावां थाना परिसर समेत अन्य क्षेत्रों के वट वृक्ष के समीप पहुंचीं।