ढीमरखेड़ा: गूड़ा में खेत में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गूड़ा में खेत में करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गूड़ा निवासी 60 वर्षीय वंशू लोनी खेत में काम कर रहे थे, तभी वह करंट की चपेट में आ गए।