सामरी कुसमी: कुसमी में 19 मई को जनसमस्या निवारण शिविर, पंचायतों के ग्रामीण होंगे लाभान्वित
कुसमी-सामरी रविवार 19 मई आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखण्ड कुसमी अंतर्गत 19 मई को हाई स्कूल प्रांगण सामरी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष शिविर में ग्राम पंचायत चरहटकला, सामरी, अमटाही, राजेन्द्रपुर, दात्रम, इदरीपाठ, बेतपानी, टाटीझरिया, गोपातु