पटोरी: युवा संगीतज्ञ व शिक्षक पवन कुमार का निधन, पटोरी समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
युवा संगीतज्ञ व शिक्षक पवन कुमार (42) का असामयिक निधन हो गया, जिससे पटोरी शोक में डूब गई है। वे पिछले कुछ महीनों से लीवर कैंसर से पीड़ित थे और इलाजरत थे। हसनपुर सूरत, टांडा निवासी पवन अपनी सुमधुर आवाज और संगीत साधना के लिए देशभर में पहचाने जाते थे। उनके कई एल्बम और यूट्यूब गीत लोकप्रिय रहे, खासकर पटोरी गीत।वर्तमान में वे हरियाणा के करनाल में म्यूजिक टीचर थे।