पटोरी: शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के पास फिर बढ़ा अतिक्रमण, हटाने के बाद भी सड़क किनारे पसरे दुकानदार
शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद स्थिति फिर जस की तस हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, आसपास के दुकानदारों ने दोबारा सड़क किनारे सामान फैलाकर अतिक्रमण शुरू कर दिया है। इससे यातायात बाधित होने की आशंका बढ़ गई है और कभी भी जाम की स्थिति बन सकती है।