पटोरी: इंद्रावड़ा जितवारपुर से चार लीटर शराब के साथ एक शराब कारोबारी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रावड़ा जितवारपुर गांव से पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से चार लीटर शराब बरामद की गई। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान इंद्रावड़ा जितवारपुर निवासी बिपत साहनी के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई।