पटोरी: पटोरी थाना क्षेत्र के दो लोगों को लंबित मामले में न्यायालय में कराया गया उपस्थित
समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र के दो व्यक्तियों को न्यायालय में उपस्थित कराया गया है। बताया गया है कि दोनों के विरुद्ध पूर्व से मामला लंबित था। इसी लंबित मामले के आलोक में न्यायालय में उनकी उपस्थिति दर्ज कराई गई। न्यायालय में प्रस्तुत किए गए व्यक्तियों की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के चकराज अली निवासी रंजीत राय एवं निभा देवी के रूप में की गई है।