पटोरी: नए साल से एक दिन पहले पटोरी चंदन चौक पर बुलडोजर एक्शन, अतिक्रमणकारियों पर हुई सख्त कार्रवाई
समस्तीपुर जिले के पटोरी शहर में लगातार लग रहे जाम की समस्या से आम लोग काफी परेशान थे। दिन प्रतिदिन बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर प्रशासन पर दबाव भी बढ़ता जा रहा था। जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे थे, वहीं स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कई संघर्ष समितियां बनाकर आंदोलन किया।