लखीसराय: लखीसराय में फिट इंडिया संडे, साइकिल कार्यक्रम का आयोजन
देश भर में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन हो रहा है. इस कड़ी में रविवार पूर्वाह्न 7 बजे लखीसराय में थाना चौक के समीप इसका आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखीसराय की बैनर तले हुआ.. इस कार्यक्रम में चिकित्सकों के साथ स्थानीय बुद्धिजीवी शामिल हुए. इसका उद्देश्य जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों को रोकना शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना और पर्यावरण की रक्षा करना है.