डिंडौरी: विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने भागलपुर के टूटे विक्रमशिला सेतु का वीडियो वायरल किया
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने बिहार में भागलपुर का टूटा हुआ विक्रमशिला सेतु का वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार सुबह 11:00 बजे वायरल करते हुए बताया कि जहां बीजेपी वहां भ्रष्टाचार है। दरअसल विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि ना कोई बड़ी आपदा आई ना कोई असाधारण घटना घटी यह सीधे भ्रष्टाचार और लापरवाही का नतीजा है ।