दरियागंज: चोरी के आरोप में फरार बदमाश को चौहान बांगर सीलमपुर से किया गया गिरफ्तार
डीसीपी एम हर्षवर्धन ने 17 नवंबर के दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया को बताया कि चोरी के आरोप में फरार चल रहे भगोड़े बदमाश को ऑपरेशन यूनिट की टीम ने चौहान बांगर सीलमपुरी इलाके से गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान 28 वर्षीय जुबैर के तौर पर हुई है उसके खिलाफ 2020 में जाफराबाद थाने में चोरी का मामला दर्ज है इस मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था