रुपये के लेनदेन पर दुकानदार ने युवकों पर तानी रिवॉल्वर, वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के इटावा में रुपये के लेनदेन को लेकर दुकानदार और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित दुकानदार ने युवकों पर अपनी रिवॉल्वर तान दी।
बताया जा रहा है कि युवक अपने रुपये मांगने दुकान पर पहुंचे थे, तभी दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान रिवॉल्वर तानने का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अब देखना होगा कि पुलिस-प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करता है।
#EtawahNews #ViralVideo #EtawahPolice #CrimeAlert #UPNews #BreakingNews #LawAndOrder
Agra, Agra | Sep 15, 2026