ठेठईटांगर: जोराम स्टेडियम में फुटबॉल फाइनल, सिहरजोर ने जीती ट्रॉफी
सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार, ठेठईटांगर के जोराम स्टेडियम में 15 अगस्त फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। सिहरजोर ने भूकूमुंडा को हराकर खिताब जीता। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विजेता टीम को शील्ड व खस्सी देकर सम्मानित किया गया।