कराहल: कराहल में जल संरक्षण को लेकर सतत प्रयास जारी, 1000 से अधिक कार्य प्रगति पर
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कराहल में जल संरचनाओं के सहेजने एवं संवारने का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 12 अमृत सरोवर, 708 खेत तालाब, 85 रिचार्ज शाफ्ट, 343 रूफवाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं, 110 तालाब मरम्मत एवं 55 कूप मरम्मत जैसे 1000 से अधिक कार्य प्रगति पर हैं।