कराहल: कराहल की स्वास्थ्य संस्थाएं एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन से सम्मानित, मध्यप्रदेश की 15 चयनित संस्थाओं में कराहल का नाम शामिल
स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार हो रहे सुधारों के चलते कराहल में आयुष्मान आरोग्यम मंदिर सह सब-हेल्थ सेंटरों को भारत सरकार द्वारा एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया है। यह सर्टिफिकेशन 7 सर्विस पैकेज के आधार पर हुए मूल्यांकन के अंतर्गत दिया गया है।