श्योपुर। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिमरानियां में एक युवक की बाइक फिसलने से आई चोटों के कारण रविवार की शाम 4 बजे मौत हो गई। मामले में बरगवां थाना में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को शाम 6 बजे दी है।