कराहल: सूखाखारा नाले पर बोरीबंधान से जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत श्योपुर जिले में जल संरक्षण हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में कराहल विकासखंड के कराहल ग्राम स्थित सूखाखारा नाले पर बोरीबंधान का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।