कराहल: ग्राम राडेप में पुराने विवाद में मां-बेटे से मारपीट, आवदा थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के आवदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राडेप में पुराने विवाद को लेकर रविवार की रात्रि 8.30 बजे एक युवक और उसकी मां के साथ दो लोगो ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।