कराहल: कलमी गांव में ₹1.07 लाख की लागत से कुएं का नवीनीकरण, कलेक्टर ने रस्सी से पानी खींचा
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम कलमी में स्थित एक पुराने कुएं का नवीनीकरण कार्य पूरा किया गया। इस कार्य पर कुल 1 लाख 7 हजार रुपये की लागत आई है। परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि कुएं की मरम्मत, डी-वाटरिंग, सफाई एवं रंगाई-पुताई कर उसे पूरी तरह से नया और आकर्षक रूप प्रदान किया गया है ....