पिपरा: पीपरा प्रखंड जिला परिषद सदस्य ददन पासवान पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
Pipra, Palamu | Oct 10, 2026 पीपरा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य एवं बरवाडीह गांव निवासी ददन पासवान का शुक्रवार देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह से ही उनके पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।