मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 में सोमवार सुबह 8 बजे बाबा साहेब की जयंती के पूर्व स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। प्रदीप लारिया ने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल से अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को अपनाते हुए स्वच्छता के माध्यम से ही स्वस्थ और समरस समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।