अटेर: शहर में जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका परिसर के बाहर पार्षदों का धरना, कांग्रेस ने दिया समर्थन
Ater, Bhind | Aug 7, 2026 भिण्ड शहर में जलभराव की समस्या को लेकर पार्षद नगर पालिका परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने को समर्थन देने के लिए शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया उर्फ पिंकी भदोरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शहर की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई।