इसुआपुर: आदर्श आचार संहीता लागू होने पर इसुआपुर समेत आसपास के प्रखंडों में प्रशासन एक्टिव मूड़ में, कई जगह से पोस्टर को उतारा गया
Ishupur, Saran | Mar 18, 2024 रविवार को भी प्रशासन एक्टिव मूड में देखी गई। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए रविवार को विभिन्न प्रखंडों में बैनर- पोस्टर हटाये जाने लगे हैं। प्रखंड क्षेत्र में पार्टियों व नेताओं के बैनर-पोस्टर और होर्डिंग्स को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अंचल और प्रखंड प्रशासन की टीम युद्धस्तर पर प्रचार सामग्री को हटवाने में जुट गई है।