इसुआपुर: इसुआपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निकली यह फ्लैग मार्च।
Ishupur, Saran | Mar 15, 2024 निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में आगामी लोकसभा चुनाव पूर्ण कराने को लेकर सारण जिला पुलिस चौकस है। पुलिस कप्तान डॉक्टर गौरव मंगल के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाली जा रही है। इसी को लेकर गुरुवार को इसुआपुर थाना क्षेत्र में यह फ्लैग मार्च निकाली गई। दर्जनों की संख्या में पुलिस बल यहां के विभिन्न चौक चौराहा का भ्रमण किया।