इसुआपुर: इसुआपुर अगौथर सुंदर में हुई वार्ड सदस्य की मौत के बाद मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Ishupur, Saran | Mar 14, 2024 इसुआपुर थाना क्षेत्र के अगौथर सुंदर गांव के वार्ड सदस्य मनोकामना पांडेय की पिछले दिनों संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के मामले में विधवा मंजू देवी ने इसुआपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पति मनोकामना गाय का दना पिसवाने के लिए अगौथर बाजार पर गए थे। वहां से फोन कर कहे कि मैं अभी अफजलपुर जा रहा हूं।