इसुआपुर: इसुआपुर में प्रखंड प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बीडीसी के बैठक का हुआ आयोजन।
Ishupur, Saran | Mar 13, 2024 कई पंचायत प्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद। मंगलवार को हुई इस बैठक में कई पदाधिकारी नहीं पहुंचे। इसे लेकर प्रमुख ने अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र के लिए योजनाओं को सदन में प्रस्तुत किया। बैठक में आए मनरेगा पदाधिकारी तथा एमओ से समिति सदस्यों ने कई तरह के सवाल किये.