सड़क दुर्घटना में 62 वर्षीय अजीमुद्दीन की मौत, अस्पताल पहुंचे जिला परिषद सदस्य
किशनगंज। कोचाधामन प्रखंड के कन्हैयाबाड़ी–रहमतपारा सड़क पर दुर्घटना में मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी 62 वर्षीय अजीमुद्दीन की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य इंजीनियर नासिक नदीर अपने निजी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।