मोरवा: लड़ुआ पंचायत के 108 वर्षीय रामजी शर्मा का निधन, जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे
जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे लड़ुआ पंचायत के रामजी शर्मा का सोमवार को निधन हो गया ।जानकारी मिलते ही शोक की लहर छा गई। भाजपा जिला अध्यक्ष शशिधर झा समेत दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उनकी पार्टी के प्रति समर्पण को याद किया। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।