मोरवा: विधायक रणविजय साहू ने चक जलाल में पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया, मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे
मोरवा प्रखंड क्षेत्र के चक जलाल में विधायक रणविजय साहू ने गुरुवार की दोपहर को करीब 9 लाख की लागत से बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि सड़क के निर्माण हो जाने से टोले के लोगों को काफी फायदा होगा। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।