किशुनगंज के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रानीगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, रानीगंज थाना क्षेत्र के सुजहा गांव निवासी शीला देवी पत्नी सुरेश कुमार यादव परिवार के एक सदस्य के साथ बाइक से रानीगंज आ रही थीं। इसी दौरान रास्ते में किशुनगंज के पास अचानक बाइक असंतुलित हो गई, जिससे हादसा हो गया। दुर्घटना में शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उनकी मौत हो गई।
शीला देवी की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। मां के निधन से बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचने लगे।
इस हृदयविदारक घटना से सुजहा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में गम का माहौल है।
#रानीगंज #प्रतापगढ़ #सड़क_हादसा #किशुनगंज #सुजहा #दुखद_समाचार #PratapgarhNews #RaniganjNews
Pratapgarh, Pratapgarh | Nov 24, 2026