पाली: ग्राम भौंता निवासी ग्रामीणों का आरोप, गांव के प्रावि में तैनात शिक्षकों की लापरवाही से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद
Pali, Lalitpur | Aug 21, 2024 ग्राम भौंता निवासी ग्रामीणों ने एसडीएम पाली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव में खुले हुए प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षकों की लापरवाही की चलते बच्चों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है।उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय के शिक्षक हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय को खुला हुआ छोड़कर चले जाते हैं। उन्होने उक्त के संबंध में उचित कार्यवाही की मांग की।