सहजनवा: पाली नहर के पास मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर; चालक फरार, मैजिक जब्त
सहजनवां क्षेत्र में रविवार को पाली नहर के पास दो पहिया वाहन और मैजिक में टक्कर हो गई।इस हादसे में दो पहिया वाहन सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान घघसरा बाजार निवासी राहुल गुप्ता (27) के रूप में हुई है।वह सहजनवा से पान का सामान लेकर घघसरा जा रहे थे।तभी सामने से आ रहे मैजिक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे के बाद मैजिक ड्राइवर फरार हो गया