बक्सर: बक्सर के रामरेखा घाट पर भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Buxar, Buxar | May 24, 2026 बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट स्थित बाबा श्री रामेश्वरनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर राज्य की तरक्की और खुशहाली की कामना की। मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित प्रथम शिवलिंग विराजमान है। इस दौरान श्री रामेश्वरनाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।