इटारसी: ऑर्डनेंस फैक्ट्री परिसर के विद्यालय में दिखा तेंदुआ, क्षेत्र में हड़कंप, वन विभाग की निगरानी जारी
ऑर्डनेंस फैक्ट्री परिसर में सोमवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया इस बार तेंदुआ अंकुर विद्यालय के अंदर सुबह करीब 11 बजे रकबनजर आया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक स्कूल के पास तेंदुआ दिखने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।वन विभाग के रेंजर अभिषेक शर्मा ने तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की।