प्रतापगंज: प्रतापगंज के भवानीपुर उत्तर पंचायत में आग लगने से चार परिवारों के पांच घर जलकर राख
प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में मंगलवार की रात लगभग 12 बजे हुई अग्निकांड में चार परिवारों के पांच घर जलकर राख हो गए। आगजनी की इस घटना में लगभग 5 से 6 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित परिवारों का नगदी, अनाज, फर्नीचर, कागजात और घरेलू सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। मिली जानकारी अनुसार आग की