संभल: मदला फतेहपुर गांव के स्कूल का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत, दो घायल, स्वतंत्रता दिवस पर हुआ हादसा
संभल तहसील के थाना असमोली क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव का है। गांव में स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे और अन्य लोग मौजूद थे। इसी दौरान स्कूल के मुख्य गेट पर बना छज्जा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। छज्जे के नीचे मौजूद बच्चे इसकी चपेट में आ गए।हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपा