धामपुर: नहटौर के एसएनएसएम इंटर कॉलेज परिसर में आतिशबाजी और त्योहारी बाजार में एक फड़ से मिठाई के 22 डिब्बे चोरी
सोमवार की सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर के एसएनएसएम इंटर कॉलेज परिसर में लगे आतिशबाजी और त्योहारी बाजार में एक फड़ से मिठाई के 22 डिब्बे चोरी हो गए। दुकानदार दिलशाद कुरैशी ने बताया कि डिब्बे फड़ के पिछले हिस्से में रखे थे।वह सामान बेचने में व्यस्त थे।इसी दौरान मिठाई के डिब्बे गायब हो गए।