मंझनपुर: तेज रफ्तार बाइक नहर में पलटी, युवक की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम, नहीं हुई शिनाख्त
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तन्नापर स्थित नहर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार पलट गया है। यह देख वहां पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। नहर में गिरते ही युवक की सांसें थम गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।