श्योपुर: ग्रामोत्सव कार्यक्रम में हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान 12 से 26 जनवरी तक
श्योपुर। शहर के पीजी कॉलेज सभागार में आज सोमवार को दोपहर 03 बजे स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के प्रथम चरण अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने की।