शाहबाद: गलियों और मोहल्लों में गंदगी देखकर विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण, रोजाना सफाई के दिए निर्देश
Shahbad, Baran | Oct 29, 2026 ग्राम पंचायत ढिकवानी में विकास अधिकारी रामविलास मीणा ने गांव की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गलियों और मोहल्लों में भ्रमण कर स्वच्छता की स्थिति देखी। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि गांव में नियमित रूप से सफाई कराई जाए तथा गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी जमा नहीं होने दी जाए।