कोईलवर: सकडी में चातुर्मास यज्ञ की तैयारियां तेज, 5 जुलाई रविवार की शाम को होगी समिति की बैठक
कोईलवर प्रखंड के सकडी स्थित गोबर्धन मंदिर के समीप प्रस्तावित श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ एवं चातुर्मास व्रत की तैयारियों को लेकर रविवार (5 जुलाई) की शाम 6 बजे यज्ञ स्थल पर आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न समितियों के गठन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। यज्ञ समिति की ओर से शनिवार 4 जुलाई रात करीब 10:00 बजे सूचना जारी की गई।