रायपुर: 24 घंटे बाद भी युवक का शव नहीं मिला, परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, SDRF टीम के पास नहीं हैं पर्याप्त उपकरण
Raipur, Raipur | Aug 20, 2026 20 अगस्त गुरुवार शाम 5 बजे तक,रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित ब्लू वाटर खदान में युवक के डूबने के मामले में 24 घंटे बाद भी शव बरामद नहीं हो सका है। मौदहापारा निवासी 24 वर्षीय आदिल खान अपने तीन दोस्तों के साथ यहां घूमने पहुंचा था। इसी दौरान एक छोर से दूसरे छोर तक पानी पार करने की शर्त लगाई गई। आदिल और उसके दोस्त तैफिक ने प्रतियोगिता के तौर पर पानी में छलांग