छत्तीसगढ़ मूलतः कृषि प्रधान प्रदेश है और इसे देशभर में ‘धान का कटोरा’ के नाम से जाना जाता है। हमारी सरकार किसानों की मेहनत और उनके योगदान का सम्मान करते हुए ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी कर रही है।
इतना ही नहीं, किसानों से किए गए वादे को पूरा करते हुए दो वर्षों के बकाया धान बोनस की ₹3,716 करोड़ की राशि 13 लाख किसानों को 25 दिसंबर 2023 को भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर प्रदान की गई थी।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम
मिनी स्टेडियम, ग्राम - कंतेली, मुंगेली
#किसान_हित #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #कृषक_उन्नति_योजना #सुशासन_सरकार