हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल ने विधानसभा में दो महत्वपूर्ण जनहित मुद्दे उठाते हुए सदन की कार्रवाई नियम 50 के तहत स्थगित कर चर्चा करने की मांग की। पहले मुद्दे में राजकीय भूमि पर वर्षों पूर्व निर्मित गैर विवादित धार्मिक स्थलों के स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी करने पर जोर दिया। दूसरे मुद्दे में भटनेर दुर्ग क्षेत्र में निर्माण स्वीकृति का मुद्दा उठाया।