पिपरा: बिशनपुर बलहा गांव में समाजसेवी उपेंद्र यादव के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों ने जताया आभार
Pipra, Palamu | Jan 12, 2025 पिपरा प्रखंड के बिशनपुर बलहा गांव में समाजसेवी उपेंद्र कुमार यादव के प्रयास से 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।बीते कई दिन पहले ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गयी थी। इस वजह से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने उपेंद्र कुमार यादव को उक्त समस्या से अवगत कराया गया।