पिपरा: कौवाखोह NH 139 पर कार और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Pipra, Palamu | Jan 11, 2025 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौआखोह NH139 सड़क पर शनिवार के शाम 6 बजे सेलेरियो कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान 30 वर्षीय बनवारी उरांव तथा खड़गपुर गांव निवासी अर्जुन मेहता के 27 वर्षीय पूरा सुधीर मेहता के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार हरिहरगंज की ओर आ रहे थे।