फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा क्षेत्र में सीपी इंटरनेशनल स्कूल की वैन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया
थाना मऊदरवाजा में क्षेत्र में सीपी इंटरनेशनल स्कूल वैन में आग लग गई। वैन स्कूली बच्चों को स्कूल में उतारने के बाद स्कूल में ही खड़ी हो गई थी। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से वैन में आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगी। तभी स्कूल कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड के पंपिग सैट चलाकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।